Lenovo Tab P12 में बड़ी स्क्रीन तो है लेकिन

Lenovo Tab P12

जिन लोगो को बड़ी स्क्रीन पर काम करना, या पढ़ाई लिखाई करना, यहां तक की अगर एंजॉय भी बड़ी स्क्रीन के साथ करना है तो Lenovo Tab P12 उनके लिए ही है।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Lenovo India (@lenovo_india)

Lenovo Tab P12 के साथ हमें और क्या मिलता है ?

  • Lenovo Tab P12 के साथ हमें यहां पर 20 वाट का चार्जर मिल जाएगा
  • एक टाइप ए टू टाइप सी केबल मिल जाएगी
  • एक इजेक्टर पिन मिल जायेगा।
  • इसके साथ आप चाहे तो एक स्टाइलस भी खरीद सकते है जो 4000 रुपए का आपको अलग से लेना होगा।

डिस्प्ले | Display

Lenovo Tab P12

आपको इस टैबलेट में 12.7 इंच की 3k मैसिव डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2944 × 1840 है, और ये हमारी ग्लॉस डिस्प्ले है तो चलाते हुए थोड़े बहुत फिंगरप्रिंट्स वगैरह आ जाएंगे जो आराम से साफ भी हो जायेंगे।
इस डिस्प्ले का जो एक्सपेक्ट रेशो है वो 16:10 का है कलर गेमेट के मामले में 96% per DCI – P3 के साथ ये डिस्प्ले आती है तो हमारे को यहां बढ़िया कलर्स देखने को मिल जायेंगे।

पोर्ट्स और बटन | Ports And Button

Lenovo Tab P12
  • यहां पर टॉप पर आपको दो नॉज कैंसलिंग माइक्रोफोन मिल जाएंगे, वॉल्यूम रॉकर बटन मिल जायेगा।
  • लेफ्ट साइड पर हमें लॉक अनलॉक का बटन मिल जाएगा और एक फिजिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिल जाता है।दो स्पीकर्स मिल जाते है और एक बीच में ट्रे मिल जाती है जिसमें माइक्रो एसडी कार्ड का स्लॉट है। बेसिकली ये वाई-फाई वाला टैबलेट है, सिम का सपोर्ट नहीं है, और हां 1tb तक का माइक्रो एसडी कार्ड ये सपोर्ट कर सकता है।
  • राइट साइड में भी आपको दो स्पीकर मिल जाएंगे और यहां पे एक टाइप सी पोर्ट मिल जाएगा।
  • नीचे की तरफ हमारे को पोगो पिन मिल जाएगी यहां पे अटैचमेंट कीबोर्ड लगाने के लिए।
  • और हां बैक साइड में भी आपको एक छोटा सा मैग्नेटिक सपोर्ट मिल जाता है जहां आप स्टाइलस को चिपका सकते है। और सिंगल कैमरा आपको फ्लैश के साथ मिल जाएगा, और इस टैबलेट की जो बैक और जो साइड का फ्रेम है पूरा मेटैलिक है, और यहां पे ड्यूल टोन मिल जाता है जहां एक तरफ थोड़ी ग्लॉस फिनिशिंग है और तो दूसरी तरफ मैट टाइप फिनिशिंग है।

प्रोसेसर | Processor

प्रोसेसर की बात करे तो MediaTek Dimensity 7050 का सपोर्ट मिलता है।

मल्टीटास्किंग | Multitasking

Lenovo Tab P12

यहां पर आपको मल्टी टास्किंग का फुल सपोर्ट मिलता है आप एक साथ कई टास्क कर सकते है, चाहे एडिटिंग हो चाहे यूट्यूब वीडियो या चाहे कैमरा कहीं पर भी कोई लैग आपको नहीं दिखेगा।

वजन | Weight

इस टैबलेट का वज़न हमारे को 610 ग्राम के आसपास मिल जाता है, 12.6 इंच होने के बावजूद इसका वज़न 610 ग्राम के आसपास होना एक बहुत ही अच्छी बात है, और वैसे इसकी बॉडी को भी देखे तो ये काफी स्लिम है।

बैटरी और चार्जिंग | Battery And Charging

Lenovo Tab P12

Lenovo Tab P12 में हमें 2 Cell Li-Ion Polymer वाली 10200 mAh की बैटरी मिल जाती है जिसे हम 20 वाट के एडाप्टर से चार्ज कर सकते है।

ये भी पढ़े : 25000 के अंदर 5 बेस्ट टैबलेट

कीमत | Price

Lenovo Tab P12 के आपको दो वेरिएंट्स देखने को  मिलते हैं एक 128gb है जो 27500 रुपये के आसपास है और एक 256gb भी है जो 29500 रुपये  के आसपास आपको मिल जाएगा।

Leave a comment